Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विमानों में पुरुषों के लिए बैठने की अलग व्यवस्था चाहते हैं अलेमाओ

अलेमाओ ने इससे पहले कहा था कि स्पाइस जेट विमान की तंग आंतरिक सज्जा के कारण उनके खिलाड़ियों पर छेड़खानी का आरोप लगा। इसी को देखते हुए अलेमाओ ने इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखने का विचार बनाया है।

अलेमाओ ने कहा, "मैंने नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल को पत्र लिखकर विमानों में महिला और पुरुष सवारियों के बैठने की अलग व्यवस्था करने का मांग करने का फैसला किया है। मैं चाहता हूं कि रेलगाड़ियों की तरह विमानों में भी इस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए।"

इंडियन लीग (आई-लीग) में खेलने वाले इस क्लब को इस घटना के कारण प्रायोजन संबंधी दिक्कतों से भी गुजरना पड़ रहा है। क्लब की मुख्य प्रायोजक कंपनी-कुन्नथ फार्मास्युटिकल्स ब्रदर्स ने एक दिन पहले कहा था कि छेड़छाड़ संबंधी आरोप सही पाए जाने की स्थिति में वह क्लब के साथ प्रायोजन संबंधी करार खत्म कर लेगी।

बीते दिनों स्पाइस जेट विमानन कंपनी की एक परिचारिका ने आरोप लगाया था कि चर्चिल ब्रदर्स टीम के तीन खिलाड़ियों ने विमान पर उसके साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया था। तीनों खिलाड़ियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+