एचआई के अध्यक्ष अशोक कुमार मट्टू ने पुणे से दोपहर को यहां पहुंचे कप्तान राजपाल सिंह सहित खिलाड़ियों से मुलाकात की। मट्टू ने संवाददाताओं को बताया, "हमने बातचीत शुरू की है और चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं।"
उन्होंने कहा " खिलाड़ियों की कुछ पूर्व प्रतिबद्धताएं हैं और उसके बाद वह उनसे फिर मुलाकात करेंगे। मुझे उम्मीद है कि मसला सुलझ जाएगा।"
कप्तान राजपाल सिंह, संदीप सिंह, सरदारा सिंह, तुषार खांडेकर, प्रभजोत सिंह और अर्जुन हड़प्पा ने प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह के साथ मट्टू से मुलाकात की।
खिलाड़ियों ने शुक्रवार को भुगतान नहीं होने तक पुणे में वर्ल्ड कप के लिए जारी राष्ट्रीय शिविर का बहिष्कार करने का फैसला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।