हॉकी खिलाड़ियों की हालत से दुखी हैं शाहरुख 'कबीर' खान
शाहरुख ने हॉकी खिलाड़ियों द्वारा वेतन की मांग को लेकर जताए रोष पर अपनी सहानुभूति और दुख प्रकट किया है। उनका कहना है कि देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों और इस राष्ट्रीय खेल की यह स्थिति है और ऐसे में हम स्वर्ण पदक न जीतने की शिकायत करते हैं। उल्लेखनीय है कि हॉकी खिलाड़ियों ने अपनी मांग को लेकर राष्ट्रीय शिविर तक का बहिष्कार कर दिया है।
सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर शनिवार की अपनी ताजा टिप्पणी में शाहरुख ने कहा, "मैं भारतीय हॉकी टीम के लिए बहुत दुखी महसूस कर रहा हूं। खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं। हॉकी राष्ट्रीय खेल है।.. खिलाड़ियों को वेतन के लिए कहना पड़ता है। ऐसे में हमारी शिकायत होती है कि हम स्वर्ण पदक नहीं जीतते।"
किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख का फिल्मी पर्दे पर भी हॉकी से जुड़ाव रहा है। हॉकी की पृष्ठिभूमि पर बनी फिल्म 'चक दे इंडिया' में शाहरुख ने 'कबीर खान' का किरदार निभाया था। उनकी इस फिल्म और किरदार को हर स्तर पर सराहा गया था।
शाहरुख कुछ दिनों पहले ही 'ट्विटर' पर आए हैं। बेहद कम समय में ही 'ट्विटर' पर उनके समर्थकों की तादाद 50,000 से अधिक हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications