दक्षिण अफ्रीका ने टोगो फुटबाल टीम के प्रति संवेदना संदेवना जताई
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एसएएफए के अध्यक्ष क्रिस्टेन नामातैनदानी ने टोगो फुटबाल संघ के नाम भेजे गए अपने संदेश में हमले में मारे गए खिलाड़ियों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। नामातैनदानी ने कहा कि वह इस घटना से आहत हैं और मृत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।
टोगो की टीम पर शुक्रवार को कांगो के रास्ते अंगोलोु के केबिंडा प्रांत प्रवेश के दौरान हमला हुआ था। कुछ लोगों ने टीम की बस पर मशीन गन से हमला किया था। इस हमले के बाद टोगो टीम ने अफ्रीका कप ऑफ नेशंस से अपना नाम वापस से लिया है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस हमले में टीम के दो सदस्य-सहायक कोच अबालो एमानेटेले और टीम के प्रवक्ता स्टैनिसलास ओकोलू की मौत हो गई है। ऐसी भी खबर है कि हमले में बस के चालक की भी मौत हो चुकी है। इस खबर की हालांकि पुष्टि नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications