नॉर्थ का स्थान सुरक्षित, कैटिच का खेलना तय नहीं
समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक कैटिच को पहले टेस्ट मैच के दौरान कोहनी में चोट लगी थी। इस चोट के कारण वह सिडनी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल सके थे। कैटिच को फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। इसके बाद ही उनके खेलने को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।
निल्सन ने कहा, "हम कैटिच को फिटनेस साबित करने के लिए भरपूर वक्त देना चाहते हैं। वह हमारे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और यही कारण है कि उन्हें लेकर हम किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं चाहते। सोमवार को किसी भी समय उनका फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद ही उन्हें लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।"
कैटिच के खेलने को लेकर संदेह बना हुआ है लेकिन कोच के मुताबिक इस सत्र में खराब प्रदर्शन के बावजूद छठे क्रम पर नॉर्थ का स्थान पक्का है। निल्सन ने कहा, "नॉर्थ प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनमें दबाव के बीच खेलने की काबिलियत है। मुझे यकीन है कि वह तीसरे टेस्ट मैच में हम सबको सही साबित करेंगे।"
तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। कोच ने कहा कि उनकी टीम होबार्ट टेस्ट जीतकर पाकिस्तान का सफाया करने का इरादा रखती है। कोच के मुताबिक श्रृंखला अपने नाम करने के बावजूद उनके खिलाड़ी तीसरे टेस्ट को गंभीरता से ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications