रणजी ट्रॉफी फाइनल : मुंबई ने 212 रन पर 8 विकेट गंवाए (लीड-1)
विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक सामंत का एक छोर पर संघर्ष जारी है। सामंत 111 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 49 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि धवल कुलकर्णी 19 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे। दोनों बल्लेबाज नौवें विकेट के लिए 30 रन जोड़ चुके हैं।
मुंबई ने सलामी बल्लेबाज साहिल कुकरेजा (0), कप्तान वसीम जाफर (3), अंजिक्य रेहाने (14), ओजे खानवल्कर (25), अभिषेक नायर (37), अजीत अगरकर (6), रोमेश पोवार (23) और इकबाल अब्दुल्ला (30) के विकेट गंवाए हैं। मुंबई टीम ने अपने तीन विकेट 20 रन पर ही गंवा दिए थे।
इसके बाद खानवल्कर और नायर ने चौथे विकेट के लिए 64 रन जोड़कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया लेकिन शानदार गेंदबाजी कर रहे विनय कुमार और अभिमन्यु मिथुन ने उन्हें सफलता हासिल नहीं करने दी। विनय ने अब तक चार विकेट झटके हैं जबकि मिथुन को तीन सफलताएं मिली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications