For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत ने पूरे किए 100 रन, 2 विकेट गिरे (लीड-8)

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर 34 रन बनाने के बाद सैफुल इस्लाम की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। कार्तिक के आउट होने को लेकर संदेह था, इसलिए अंपायर साइमन टौफेल ने अपने साथी अंपायर से सलाह करने के बाद इसका फैसला तीसरे अंपायर पर छोड़ा।

तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद कार्तिक को आउट करार दिया। कार्तिक ने 39 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद 87 रन के कुल योग पर गौतम गंभीर भी चलते बने। गंभीर ने 46 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौकों की मदद से 41 रन बनाए।

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 19 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 106 रन बना लिए थे। विराट कोहली 19 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 23 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि युवराज सिंह ने तीन रन बनाए थे।

इससे पहले, कप्तान सकीबुल हसन (85) की साहसिक पारी तथा महमुदुल्लाह (नाबाद 64) की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत बांग्लादेशी टीम भारतीय टीम के सामने 248 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही।

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए कप्तान सकीबुल, महमुदुल्लाह, नईम इस्लाम और रकीबुल हसन की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 247 रन बनाए। एक समय लग रहा था कि मेजबान टीम 150 रनों का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी लेकिन उसके बल्लेबाजों की दिलेरी ने उसे सम्मानजनक योग तक पहुंचा दिया।

सकीबुल ने कप्तानी पारी खेलते हुए 97 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 85 रन बनाए जबकि रकीबुल ने 46 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 28 रनों का योगदान दिया। कप्तान के साथ बहुमूल्य साझेदारी करने वाले महमुदुल्लाह 80 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद लौटे।

नईम ने 14 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से आशीष नेहरा ने दो विकेट लिए जबकि सुदीप त्यागी, शांताकुमारन श्रीसंत और युवराज सिंह को एक-एक सफलता मिली।

बांग्लादेश टीम ने 40 ओवरों की समाप्ति तक पांच विकेट खोकर 150 रन बनाए थे। इसके बाद सकीबुल, नईम और महमुदुल्लाह ने अंतिम 10 ओवरो में 97 रन जोड़े। 95 रन के कुल योग पर पांचवां विकेट गिरने के बाद पारी को संवारने का दारोमदार अपने कंधों पर लेने वाले कप्तान सकीबुल ने शानदार अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को 200 रनों के पार ले गए।

201 रन के कुल योग पर सकीबुल आशीष नेहरा की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद मेजबान टीम ने एक भी विकेट नहीं गंवाया। बांग्लादेश ने सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया था जबकि रकीबुल 28 रन बनाकर चौथे विकेट के रूप में पेवेलियन लौटे। मुश्फिकुर रहीम सात रन बनाकर पांचवें बल्लेबाज के तौर पर विदा हुए थे।

इससे पहले, मेजबान टीम ने इमरुल कायेस (9) और मोहम्मद अशरफुल (4) के विकेट गंवाए थे। कायेस को सुदीप त्यागी ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया जबकि अशरफुल को शांताकुमारन श्रीसंत ने बोल्ड किया। बांग्लादेश टीम का पहला विकेट 10 और दूसरा 15 रन के कुल योग पर गिरा। तमीम को आशीष नेहरा ने 60 रन के कुल योग पर पेवेलियन की राह दिखाई। रकीबुल का विकेट 67 और मुश्फिकुर का विकेट 95 रन पर गिरा।

भारतीय टीम रविवार को अपने तीसरे लीग मैच में श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो में उसकी जीत हुई है। उसने श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया है जबकि एक बार श्रीलंका के हाथों उसकी हार हुई है।

श्रीलंकाई टीम तीन शुरुआती मैच जीतकर पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी। इस लिहाज से भारत के लिए यह मैच एक तरह से अभ्यास जैसा है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज जहीर खान को आराम देते हुए आशीष नेहरा से गेंदबाजी कराने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+