हॉकी इंडिया के चुनाव 7 फरवरी को
एचआई के अध्यक्ष अशोक कुमार मट्टू ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के उपाध्यक्ष एंटोनियो वान ओंद्राजा से बातचीत के बाद इसकी घोषणा की।
ओंद्राजा ने कहा कि इन चुनावों के लिए सारा कार्यक्रम तय कर लिया गया है। उन्होंने कहा, "एचआई के चुनाव पर एफआईएच और सरकार द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक नजर रखेंगे। सोमवार को हुई बैठक में काफी मामलों पर फैसला किया गया, हालांकि अभी भी कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर आमराय बनना शेष है।"
मट्टू ने कहा कि दिल्ली और पंजाब को राष्ट्रीय संघ में शामिल कर लिया गया है। पुणे में जारी राष्ट्रीय शिविर का राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों द्वारा बहिष्कार किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों से बातचीत जारी है और यह मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
एचआई के चुनाव दो बार टाले जा चुके हैं। ये चुनाव पिछले वर्ष होने थे लेकिन कुछ कारणों से उन्हें 29 जनवरी तक के लिए टाल दिया गया।
इसके बाद एचआई ने कहा कि वह 29 जनवरी को भी चुनाव कराने की स्थिति में नहीं है। तब जाकर खेल मंत्रालय को 21 दिन पूर्व चुनाव की सूचना देते हुए चुनाव की तारीख सात फरवरी तय की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications