रणजी ट्रॉफी फाइनल : मुंबई की दूसरी पारी भी लड़खड़ाई (लीड-2)

सलिल कुकरेजा आठ और अभिषेक नायर तीन रन बनाकर खेल रहे थे। पहली पारी में तीन विकेट झटकने वाले तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने तीनों विकेट झटके हैं। मुंबई ने वसीम जाफर (8), अंजिक्य रेहाने (4) और ओजे खानवल्कर (0) के विकेट गंवाए हैं।

इससे पहले, मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक की पहली पारी 130 रनों पर समेट दी। कर्नाटक की टीम 49.3 ओवरों तक बल्लेबाजी कर सकी। मुंबई की ओर से अभिषेक साल्वी ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि धवल कुलकर्णी को दो और अजीत अगरकर तथा अभिषेक को एक-एक सफलता मिली।

मुंबई ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। इस तरह उसे पहली पारी की तुलना में 103 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। कर्नाटक की टीम ने भोजनकाल तक 95 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे। पहले दिन की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 15 रन बनाने वाली इस टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज केबी पवन ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उसके पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके।

पवन (33) के अलावा रोबिन उथप्पा (9), आर विनय कुमार (2), गणेश सतीश (10), मनीष पांडेय (0), अमित वर्मा (8), स्टुअर्ट बिन्नी (13), सुनील जोशी (17), मुरलीधरन गौतम (16) और अभिमन्यु मिथुन (5) रन बनाए। उथप्पा पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले आउट हुए थे।

कर्नाटक ने विनय कुमार और मिथुन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मैच के पहले दिन मुंबई की पहली पारी 233 रनों पर समेट दी थी। 38 बार के चैम्पियन मुंबई के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक सामंत ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। सामंत ने 157 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए।

तेज गेंदबाजों को मदद कर रही इस पिच पर मुंबई के बल्लेबाज अपने कद के हिसाब से बल्लेबाजी नहीं कर सके और पूरी टीम 79 ओवरों में पेवेलियन लौट गई। कर्नाटक की ओर से विनय और मिथुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रमश: चार और तीन विकेट झटके। दिग्गज स्पिनर सुनील जोशी और श्रीनाथ अरविंद को भी एक-एक विकेट मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, January 12, 2010, 2:45 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+