भारत ने श्रीलंका के सामने रखा 246 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में 245 रन बनाए। भारत के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने करियर का तीसरा शतक लगाया।
10 चौकों और एक छक्के की मदद से 106 रन बनाने वाले रैना के अलावा सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 27 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 42 और रवींद्र जडेजा ने 38 रनों का योगदान दिया। जडेजा और रैना के बीच छठे विकेट के लिए 106 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई।
श्रीलंका की ओर से नुवान कुलसेकरा ने चार विकेट झटके जबकि चनाका वेलेगेदारा ने तीन सफलता अर्जित की। इसके अलावा सूरज रांडीव, थिसिरा परेरा तथा तिलकरत्ने दिलशान को भी एक-एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications