समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी फुटबाल संघ के अध्यक्ष और 'यूएसए बिड कमिटी' के प्रमुख सुनील गुलाटी ने कहा कि प्रस्तावित शहरों मे स्टेडियमों का निर्माण पहले ही कर लिया गया है। अमेरिका की ओर से आगामी 14 मई को मेजबानी के लिए फीफा को अवगत कराया जाएगा।
गुलाटी ने मंगलवार को संवादाताओ से कहा, "हम कोई नया स्टेडियम नहीं बना रहे हैं। बिना किसी सार्वजनिक कोष के 18 स्थलों की घोषणा करना एक बेहतरीन शुरुआत है।"
मेजबानी के दावे के चयनित शहर इस प्रकार हैं: न्यूयार्क, वाशिंगटन, लॉस एंजेलिस, बोस्टन, अटलांटा, नैशविले, टाम्पा, मियामी, डलास, हॉस्टन, फोनेक्स, सैन डिएगो, डेनवर, सेटल, इंडियानापोलिस, कानसार सिटी, बाल्टीमोर और फिलाडेल्फिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।