हॉकी खिलाड़ियों की उपेक्षा न हो: टिर्की
भुवनेश्वर। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्की ने वेतन और अन्य भुगतान की मांग को लेकर विद्रोह करने वाले हॉकी टीम के खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा है कि खिलाड़ियों को बकाया राशि का भुगतान तत्काल किया जाना चाहिए।
टिर्की ने मंगलवार को कहा कि हॉकी से जुड़ा यह संकट जल्द खत्म होना चाहिए। उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों को भुगतान तत्काल किया जाना चाहिए। इसमें किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए।" टिर्की ने कहा, "जब क्रिकेट इतना ग्लैमरस हो गया है और लोग इसी के बारे में बात करते हैं तो ऐसे में हॉकी की उपेक्षा नहीं होना चाहिए।"
लाजरुस ने भी किया समर्थन
उनके अलावा टीम के पूर्व खिलाड़ी लाजरुस बारला ने भी हॉकी खिलाड़ियों का समर्थन किया है। बारला ने आईएएनएस से कहा, "हॉकी खिलाड़ियों ने कभी ऐसा विरोध नहीं किया। उनकी उपेक्षा की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की बात हुई है।"
बारला ने कहा, "समस्याओं को तत्काल हल किया जाना चाहिए। अगर इन्हें अभी हल नहीं किया तो आने वाले समस्य में समस्याएं और बढ़ सकती हैं।" उन्होंने कहा कि हॉकी खिलाड़ी अपने लिए नहीं बल्कि देश के लिए खेलते हैं। 'हॉकी इंडिया' और खिलाड़ियों के बीच यह टकराव विश्व कप से ठीक पहले आरंभ हुआ है। हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 फरवरी से 13 मार्च के बीच नई दिल्ली में होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications