वुड्स के समर्थन में आगे आए अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने 'पीपुल' पत्रिका में प्रकाशित ओबामा के एक साक्षात्कार का हवाले देते हुए लिखा है कि वुड्स को अपने अंदर झांकना चाहिए और अपनी तमाम कमियों को खत्म करते हुए नई जिंदगी शुरू करनी चाहिए।
बकौल ओबामा, "मुझे यकीन है कि वुड्स जल्द ही अपनी कमियों पर विजय पाकर अपने बिखरते वैवाहिक जीवन को समेटने का प्रयास करेंगे। वह एक महान खिलाड़ी हैं और मुश्किल हालात से निकलना अच्छी तरह जानते हैं।"
उल्लेखनीय है कि लगभग 18 महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद से वुड्स की वैवाहिद जिंदगी में भूचाल आ गया है। उनकी पत्नी एलिन नार्डेग्रेन जहां उनसे अलग रहने लगी हैं वहीं उनके कई बड़े प्रायोजकों ने करार खत्म कर लिया है।
पिछले वर्ष नवंबर में अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद से वुड्स ने गोल्फ से अनिश्चितकाल के लिए संन्यास ले लिया है। वह इन दिनों अपनी बुरी आदतों से निजात पाने के लिए चिकित्सकीय परामर्श ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications