पाकिस्तानी टीम के कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पीसीबी ने खिलाड़ियों को सख्त हिदायत दी है कि वे इजाजत के बगैर मीडियाकर्मियों से बात न करें।
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने यूसुफ के हवाले से लिखा है, "हम कहा गया है कि टीम प्रबंधन से इजाजत लेकर ही मीडिया से बात करनी है। इजाजत देने के बाद भी टीम प्रबंधन (अब्दुल रकीब) बातचीत के दौरान खिलाड़ी के साथ रहेंगे।"
सिडनी टेस्ट में खराब क्षेत्ररक्षण के कारण अकमल की आलोचना हुई थी। उनके स्थान पर सरफराज अहमद को होबार्ट टेस्ट में खिलाने की बात कही थी, जिसके बाद अकमल ने विरोध जताया था। अकमल के मुताबिक उन्हें टीम प्रबंधन और साथियों का समर्थन प्राप्त है, लिहाजा वही होबार्ट में खेलेंगे।
इसे लेकर पीसीबी काफी नाराज है। पीसीबी ने अकमल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही थी। इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इस विवादास्पद बयान के बाद अकमल को होबार्ट टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।