Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जोहांसबर्ग टेस्ट : 7 विकेट गिरे, इंग्लैंड मुश्किल में (लीड-2)

मैच की शुरुआत में ही चार झटके लगने के बाद इंग्लैंड टीम को पॉल कोलिंगवुड और इयान बेल से काफी उम्मीदें थीं लेकिन 115 रन के कुल योग पर कोलिंगवुड और 133 के कुल योग पर बेल के पेवेलियन लौटने के साथ मेहमान टीम की मुश्किलें बढ़ गईं।

कोलिंगवुड 61 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए जबकि बेल ने 86 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। दोनोंे ने पांचवें विकेट के लिए 76 रन जोड़े।

बेल के विदा होने के बाद मैट प्रायर भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 136 रनों के कुल योग पर 14 रन बनाकर विदा हुए। प्रायर और बेल का विकेट डेल स्टेन को मिला जबकि कोलिंगवुड को रेयान मैक्लॉरेन ने आउट किया।

खबर लिखे जाने तक स्टुअर्ट ब्रॉड दो रन बनाकर खेल रहे थे जबकि ग्रीम स्वान ने खाता नहीं खोला था। इंग्लैंड ने 39 रन के कुल योग पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। मोर्न मोर्कल ने एलिस्टर कुक (21), जोनाथन ट्रॉट (5) और केविन पीटरसन (7) के विकेट लिए जबकि स्टेन ने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (0) को चलता किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+