जोहांसबर्ग टेस्ट : इंग्लैंड की पहली पारी 180 रन पर सिमटी (लीड-3)
इंग्लैंड ने अपने कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस (0) का विकेट मैच की पहली गेंद पर ही गंवा दिया। इस झटके के बाद इंग्लैंड की टीम आगे कभी नहीं उबर सकी और 47.5 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका के लिए रेयान मैक्लॉरेन और जैक्स कैलिस ने भी एक-एक सफलता अर्जित की।
39 रन के कुल योग पर चार विकेट गंवाने के बाद पॉल कोलिंगवुड और इयान बेल की अच्छी बल्लेबाजी के कारण इंग्लैंड को थोड़ी उम्मीद दिखी थी लेकिन 115 रन के कुल योग पर कोलिंगवुड और 133 के कुल योग पर बेल के पेवेलियन लौटने के साथ मेहमान टीम की रही सही उम्मीदें ध्वस्त हो गईं।
कोलिंगवुड 61 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए जबकि बेल ने 86 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 35 रन बनाए। दोनोंे ने पांचवें विकेट के लिए 76 रन जोड़े।
बेल के विदा होने के बाद मैट प्रायर भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 136 रनों के कुल योग पर 14 रन बनाकर विदा हुए। प्रायर और बेल का विकेट डेल स्टेन को मिला जबकि कोलिंगवुड को मैक्लॉरेन ने आउट किया।
स्टुअर्ट ब्रॉड 13 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। ग्रीम स्वान ने 27 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से आकर्षक 27 रन बनाकर अपनी टीम को मजबूती देने का प्रयास किया लेकिन दूसरे छोर पर रेयान साइडबॉटम (0) ने उनका साथ नहीं दिया। अंतत: स्वान भी स्टेन की गेंद पर चलते बने। साइडबॉटम का विकेट भी स्टेन के खाते में गया।
इंग्लैंड ने 39 रन के कुल योग पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। मोर्कल ने सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक (21), जोनाथन ट्रॉट (5) और धुरंधर बल्लेबाज केविन पीटरसन (7) के विकेट लिए जबकि स्टेन ने कप्तान स्ट्रॉस को चलता किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications