Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी खिलाड़ी तैयारी शिविर में पहुंचे

पुणे, 14 जनवरी (आईएएनएस)। लगातार छह दिनों तक विश्व कप की तैयारी शिविर का बहिष्कार करने के बाद भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने गुरुवार को शिविर में हिस्सा लिया।

खिलाड़ियों के तैयारी शिविर में हिस्सा लेने से पहले भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने उनसे लंबी बातचीत की। कलमाडी ने मुख्य कोच जोसे ब्रासा और राष्ट्रीय कोच हरेंद्र सिंह से भी बातचीत की।

हॉकी खिलाड़ियों के लिए पैसे जुटाने के लिए देश भर में कार्यक्रम प्रस्तुत करने की घोषणा करने वाली मशहूर अभिनेत्री और गायिका सलमा आगा भी इस दौरान उपस्थित थी।

भारतीय खिलाड़ी प्रभजोत सिंह ने कहा, "हमने सारे मुद्दों को पीछे छोड़ दिया है। हमारा ध्यान विश्व कप की तैयारियों पर है। हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+