रणजी ट्रॉफी फाइनल : कर्नाटक को जीत के लिए 74 रनों की जरूरत
कर्नाटक की टीम ने मैच के चौथे दिन गुरुवार को भोजनकाल तक छह विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए थे। उसे को जीत के लिए 74 रनों की जरूत है जबकि उसके चार विकेट शेष हैं। कर्नाटक को जीत के करीब पहुंचाने में पांडेय और सतीश के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 209 रनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
पांडेय ने कप्तानी पारी खेलते हुए 151 गेंदों पर 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 144 रन बनाए जबकि सतीश 215 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 75 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 135 रन बना लिए थे।
पांडेय 71 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 59 रन बनाकर नाबाद लौटे थे जबकि सतीश 125 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 40 रन बनाए थे। तीसरे दिन कर्नाटक ने सतीश और पांडेय के अलावा अमित वर्मा (2) का विकेट गंवाया। स्टुअर्ट बिन्नी तीन और सुनील जोशी एक रन बनाकर नाबाद थे।
इससे पहले, मैच के तीसरे दिन बुधवार को भोजनकाल के बाद मुंबई की दूसरी पारी 234 रनोंे पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर मिली 103 रनों की बढ़त को मिलाने से उसकी कुल बढ़त 337 रनों की हो गई। मुंबई ने पहली पारी में 233 रन बनाए थे जबकि कर्नाटक की टीम अपनी पहली पारी में 130 रन ही बना सकी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications