फ्रेंचाइजी टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अधिकारी अनिल श्रीवत्स ने पत्रकारों को बताया, "संगकारा को किंग्स इलेवन पंजाब टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। हम उनकी कप्तानी में टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।"
युवराज की कप्तानी में खेलते हुए किंग्स इलेवन टीम ने वर्ष 2008 में आयोजित आईपीएल के पहले संस्करण में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था लेकिन पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में आयोजित दूसरे संस्करण में वह अंतिम-4 में भी जगह नहीं बना सकी।
श्रीवत्स ने कहा कि कप्तानी से हटाए जाने का यह मतलब नहीं कि युवराज टीम के स्टार बल्लेबाज नहीं रह गए हैं। टीम को आज भी उनकी उतनी ही जरूरत है, जितनी कप्तान रहते हुए थी। वह टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।