एकदिवसीय श्रृंखला में वापसी करेगा पाकिस्तान : अफरीदी
आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला 22 जनवरी से आरंभ होगी। दोनों टीमों के बीच पांच फरवरी को मेलबर्न में एक ट्वेंटी-20 मैच भी ख्ेाला जाना है।
टेस्ट श्रृंखला में पाकिस्तान पहले ही 2-0 से पीछे होने के साथ ही इसे हार भी चुका है। अफरीदी का कहना है कि टेस्ट श्रृंखला में खराब प्रदर्शन की वजह पाकिस्तानी खिलाड़ियों में अनुभव की कमी होना है।
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र 'द न्यूज' को दिए साक्षात्कार में अफरीदी ने कहा, "समस्या यह है कि टेस्ट टीम के ज्यादातर खिलाड़ी एकदिवसीय क्रिकेटर हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एकदिवसीय की एक अच्छी टीम हैं। मुझे उम्मीद है कि हम एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
एकदिवसीय टीम के उप कप्तान अफरीदी ने कहा, "मैं यह नहीं कह रहा कि हम एकदिवसीय श्रृंखला जीतने जा रहे हैं लेकिन हमारी टीम में ऐसा करने की क्षमता जरूर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications