आईपीएल ने नीलामी के लिए 66 विदेशी खिलाड़ियों की सूची जारी की
आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए आयोजकों को कुल 100 खिलाड़ियों का आवेदन प्राप्त हुआ था। आठ फ्रेंचाइजी टीमों ने आगामी नीलामी के लिए 66 का नाम अंतिम रूप से चुना। इसके अलावा नीलामी में कई प्रमुख भारतीय खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
चुने गए खिलाड़ियों में आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के 11-11, श्रीलंका के नौ, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आठ-आठ, न्यूजीलैंड के चार और बांग्लादेश, कनाडा, हॉलैंड तथा जिंबाब्वे के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।
19 जनवरी को तय नीलामी में मुख्य रूप से पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी व तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ, न्यूजीलैंड के शेन बांड, वेस्टइंडीज के केमार रोच और आस्ट्रेलिया के गेंदबाज डगलस बोलिंगर आकर्षण का केंद्र होंगे। इन खिलाड़ियों पर सबसे अधिक बोली लगने की उम्मीद है।
खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :
आस्ट्रेलिया : डगलस बोलिंगर, एश्ले नाफ्के, जेसन क्रेजा, बेन लॉफलिन, ग्राहम मानोउ, डेमियन मार्टिन, क्लिंट मैके, पीटर सिडल, एडन वोग्स, ब्रैड हेडिन, ल्यूक पामरबैक, और फिलिप ह्यूज।
इंग्लैंड : टिम ब्रेसनन, इयोन मोर्गन, राबर्ट की, एंथनी मैक्ग्राथ, मोंटी पनेसर, मार्क रामप्रकाश, ग्रीम स्वान, जोनाथन ट्रॉट।
दक्षिण अफ्रीका : यूसुफ अब्दुल्ला, जेंदर दे ब्रयन, जस्टिन केंप, रोरी क्लीनवेल्डट, वायने पार्नेल, वर्नान फिलेंडर, लोनवाबो तोत्सोबे, ट्रायन हेंडरसन, जोहान वान डेर वाथ और वॉन वैन जार्सवेल्ड।
श्रीलंका : थिलिना कन्डम्बी, नुवान कुलसेकरा, थिसिरा परेरा, चमारा सिल्वा, उपुल थरंगा, कौशल वीरारत्ने, चनाका वेलेगेदारा और नुवान जोयसा।
वेस्टइंडीज : सुलेमान बेन, डरेन गंगा, डरेन ब्रावो, वेवल हाइंड्स, केरेन पोलार्ड, लेंडल सिमंस, केमार रोच और रामनरेश सरवन।
पाकिस्तान : मोहम्मद आमेर, शाहिद अफरीदी, सईद अजमल, मिस्बाह उल हक, सोहैल तनवीर, उमर अकमल, उमर गुल, कामरान अकमल, राणा नवेद उल हसन, इमरान नजीर और अब्दुल रज्जाक।
न्यूजीलैंड : शेन बांड, ग्रांट इलियट, नेथन मैक्लम और लोउ विंसेंट।
कनाडा : रिजवान चीमा
बांग्लादेश : सकीबुल हसन
जिंब्बावे : मरे गुडविन
हॉलैंड : रेयान टेन डोशाट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications