मुंबई मैराथन : प्रेरक बनकर पहुंचे अक्षय खुद प्रेरणा लेकर लौटे
अक्षय ने कहा, "मैं यहां आया तो लोगों को प्रेरित और उत्साहित करने था लेकिन हुआ इसके उलट। यहां मैंने 98 वर्ष के एक व्यक्ति को दौड़ते देखा। यही नहीं, मैं एक दंपति से भी मिला, जो अपने वैवाहिक जीवन का 78वां बसंत पूरा कर रहा है। ऐसी कई चीजें हैं, जिनके कारण मुझे जीवन को नए अंदाज में देखने की प्रेरणा मिली।"
मुंबई मैराथन के लिए सुबह छह बजे से ही लोगों का हुजूम सड़कों पर दिखाई देने लगा था। आजाद मैदान से लेकर चर्च गेट तक आयोजित इस विश्वस्तरीय दौड़ के दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा।
अभिनेत्री जेनेलिया डीसूजा ने नीना फाउंडेशन के लिए इस मैराथन में दौड़ लगाई। यह संस्था रीढ़ की हड्डी में तकलीफ झेल रहे लाखों लोगों के लिए काम करती है।
इस अवसर पर रिलायंस समूह के अनिल अंबानी की पत्नी और पूर्व अभिनेत्री टीना अंबानी ने भी हिस्सा लिया। टीना ने कहा कि मुंबई के उत्साह को देखकर वह भावविभोर रह गईं। मुंबई मैराथन का आयोजन 2004 से हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications