पेस इन दिनोंे हेनकेन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए न्यूजीलैंड पहुंचे हुए हैं। पेस ने कहा कि सुरक्षा को लेकर किसी भी देश या खिलाड़ी को चिंता करने की जरूरत नहीं क्योंकि उनका देश इसके लिए जबरदस्त तैयारी कर रहा है और खेलों के दौरान सबका खास ध्यान रखा जाएगा।
इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और यहां तक की न्यूजीलैंड सहित कई देश भारत में सुरक्षा संबंधी चिंता को कारण बताते हुए अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत नहीं भेजने की बात कह चुके हैं।
समाचार पत्र 'संडे न्यूज' ने पेस के हवाले से लिखा है, 'मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हमारी सरकार इस आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव तैयारी करेगी। इसी लिए मैं कह रहा हूं कि आप सभी सुरक्षा की चिंता हमारे देश पर छोड़कर नई दिल्ली पहुंचिए।"
पेस ने कहा, "आतंकवाद तो आज पूरी दुनिया में पैर पसार चुका है। हम भारतीय ही इससे पीड़ित नहीं है। आतंकवादी घटनाएं आस्ट्रेलिया, न्यूयार्क, मेड्रिड, लंदन और यहां तक की पेरिस में भी हो चुकी हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और सभी का भरपूर ख्याल रखा जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।