मट्टू एचआई के अध्यक्ष पद के साथ-साथ भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कोषाध्यक्ष भी थे। इसके अलावा वह 2010 राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के सदस्य भी चुने गए थे।
मट्टू ने कहा, "मैंने तत्काल प्रभाव से अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।" मट्टू ने ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत कारणों से इस जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*