मैराथन में (42 किलोमीटर) भारतीय धावकों में बिलिंग लिंगोई विजेता रहे। उन्होंने यह दूरी दो घंटे 20 मिनट में तय की। 21 किलोमीटर के हॉफ मैराथन में संदीप कुमार विजयी रहे। उन्होंने यह दूरी 1.06 घंटे में तय की।
विदेशी महिला धावक की श्रेणी में इथोपिया की हेले केबेबुश विजयी रहीं। भारत की अकी इरप्पा हॉफ मैराथन में विजेता बनीं।
रविवार सुबह मैराथन का शुभारंभ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने किया। इसमें 38,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने इसमें हिस्सा लिया।
बॉलीवुड कलाकार शाहिद कपूर, अमृता राव, जेनेलिया डिसूजा, अक्ष्य कुमार, राहुल बोस, जॉन अब्राहम और गुल पनाग मैराथन में पहुंचे। इसके अलावा उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी इसमें हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।