चटगांव टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म (लीड-6)

खेल रोके जाने तक भारतीय क्रिकेट टीम ने जोरदार पलटवार करते हुए 17 ओवर के खेल के दौरान 59 रन के कुल योग पर मेजबान टीम के तीन विकेट झटक लिए थे। मोहम्मद अशरफुल ने खाता नहीं खोला था जबकि रकीबुल हसन ने एक रन बनाया था।

खराब रोशनी के कारण बांग्लादेशी पारी में दूसरी बार बाधा पड़ी। भोजनकाल के बाद भी कुछ समय के लिए खेल रोका गया था। घने कोहरे के कारण मैच शुरू होने में लगभग दो घंटे की देरी हुई थी। मैच के पहले दिन भी खेल शुरू होने में देरी हुई थी। साथ ही अंतिम सत्र का खेल भी खराब रोशनी के कारण समय से पहले रोक दिया गया था।

अंपायरों ने तीन बार मैदान में जाकर हालात का जायजा लिया लेकिन माकूल माहौल नहीं होने के कारण दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा की गई। मैच के तीसरे दिन का खेल स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे शुरू होगा। इन दिनों घने कोहरे के कारण पहले और दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी मैच शुरू होने में देरी की आशंका बनी हुई है।

बहरहाल, भारत की पहली पारी के स्कोर 243 रनों के जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश टीम ने अच्छी शुरुआत की थी। 53 रन के कुल योग पर उसका एक भी विकेट नहीं गिरा था लेकिन इसी योग पर जहीर खान ने इमरुल कायेस को पगबाधा आउट करके टीम को पहली सफलता दिलाई।

इमरुल 46 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद जहीर ने अच्छी लय में दिख रहे सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को भी चलता किया।

तमीम ने 45 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 31 रन बनाए। जहीर के नक्शेकदम पर चलते हुए ईशांत शर्मा ने शहरयार नफीस को आउट करके भारत को तीसरी सफलता दिलाई। नफीस चार रन बना सके।

इससे पहले, भारत की पहली पारी 243 रनों के कुल योग पर सिमट गई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 105 रन बनाए। पहले दिन के स्कोर आठ विकेट पर 213 रनों से आगे खेलते हुए भारतीय टीम को दूसरे दिन ईशांत के रूप में नौवां झटका लगा। ईशांत एक रन बनाकर शहादत हुसैन का शिकार बने।

दूसरे छोर पर पुछल्ले बल्लेबाजों की मौजूदगी की वजह से तेंदुलकर ज्यादा से ज्यादा रन जोड़ने की जुगत में थे। पारी की शुरुआत के साथ उन्होंने चौके लगाने शुरू किए और अपने टेस्ट करियर का 44वां शतक जड़ा। वह खेल के पहले दिन 76 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर नाबाद लौटे थे।

भारत को शांताकुमारन श्रीसंत के रूप में आखिरी झटका लगा। वह बांग्लादेशी कप्तान सकीबुल हसन की गेंद पर पेवेलियन लौटे। श्रीसंत भी केवल एक ही रन बना सके। बांग्लादेश की ओर से हुसैन और कप्तान सकीबुल ने पांच-पांच विकेट झटके। यह तीसरा मौका है जब हुसैन ने पारी में पांच विकेट झटके हैं जबकि सकीबुल ने छह बार यह कारनामा किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, January 18, 2010, 4:56 [IST]
Other articles published on Jan 18, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+