आईपीएल-3 : बेन और हेंडरसन को नहीं मिले खरीददार
पाकिस्तान की ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डरेन गंगा, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर, इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान, आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन, वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन, पाकिस्तान के कामरान अकमल, आस्ट्रेलिया के डगलस बोलिंगर, श्रीलंका के चमारा सिल्वा और भारत के मोहम्मद कैफ को भी कोई खरीददार नहीं मिला।
इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाड़ी वेबल हाइंड्स, श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा, आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज, पाकिस्तान के खिलाड़ी इमरान नजीर, पाकिस्तान के राणा नवेद उल हसन, न्यूजीलैंड के ग्रांट इलियट, दक्षिण अफ्रीका के जोहान वान डेर वाथ, आस्ट्रेलिया के जेसन क्रेजा के लिए भी किसी टीम ने बोली नहीं लगाई।
अफरीदी की बोली सबसे पहले लगाई गई थी। आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए 13 स्थानों के लिए कुल 67 खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया मुंबई के ट्राइडेंट होटल में चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications