For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

बांग्लादेशी पारी 242 पर सिमटी, भारत की सधी शुरुआत (लीड-3)

भारत को पहली पारी के आधार पर महज एक रन की बढ़त मिल सकी। पहली पारी में उसने 243 रन बनाए थे। खबर लिखे जाने तक गौतम गंभीर 24 और वीरेंद्र सहवाग 16 रन बनाकर नाबाद थे।

इससे पहले स्थानीय जौहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश को दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 59 रनों से आगे खेलते हुए तीसरे दिन पहला झटका मोहम्मद अशरफुल के रूप में लगा। वह दो रनों के निजी स्कोर पर ईशांत शर्मा का शिकार बन गए। ईशांत का यह दूसरा विकेट था। अशरफुल के आउट होने के बाद कप्तान शकीबुल हसन भी जहीर खान की गेंद पर चकमा खा गए और 17 रनों के निजी स्कोर पर भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान वीरेंद्र सहवाग को कैच थमा बैठे। शकीबुल के रूप में जहीर ने मैच का अपना तीसरा विकेट झटका।

इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद रकीबुल हसन भी पेवेलियन लौट गए। उन्हें एस श्रीसंत ने 17 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। भोजनकाल के बाद महमुदुल्ला और मुश्फिकुर ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। महमुदुल्ला और मुश्फिकुर रहीम ने बांग्लादेशी पारी को संभला। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हुई। महमुदुल्ला ने 69 और रहीम ने 44 रन बनाए।

भारत की ओर से जहीर और अमित मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिए। ईशांत और श्रीसंत ने दो-दो विकेट चटकाए। भारतीय टीम की पहली पारी 243 रनों पर सिमट गई थी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 105 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+