बोथा को भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में मिली जगह
इसके अलावा दो टेस्ट तथा तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के लिए चयनित 15 सदस्यीय टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज लोनवाबो सोत्सोबे को भी जगह दी गई है। सोस्सोबे पिछले वर्ष अपनी टीम के साथ आस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे।
इंग्लैंड के साथ हाल ही में खेली गई टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी और फ्रीडेल डी वेट को भारत दौरे के लिए नहीं चुना गया है। एंटिनी ने इंग्लैंड के खिलाफ सेंचुरियन में अपना 100वां टेस्ट खेला था।
दक्षिण अफ्रीकी टीम का भारत दौरा 6 फरवरी को शुरू होगा जबकि इसका समापन 27 फरवरी को होना है। टेस्ट मैच नागपुर और कोलकाता में होंगे जबकि एकदिवसीय मैच जयपुर, कानपुर और अहमदाबाद में होंगे।
पहला टेस्ट मैच 6-10 फरवरी के बीच नागपुर स्थित विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर होगा। दूसरा टेस्ट 14-18 फरवरी के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गरडस मैदान पर होगा।
इस मैदान पर 2007 के बाद पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। एकदिवसीय मैच 21 फरवरी को जयपुर में, 24 फरवरी को कानपुर में और 27 फवरी को अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस श्रृंखला के अंतर्गत दोनों टीमों के बीच पांच एकदिवसीय मैच खेले जाने थे लेकिन बीसीसीआई के विशेष अनुरोध पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड इसमें दो टेस्ट मैचों को शामिल करने के राजी हो गया। इस वजह से एकदिवसीय मैचों की संख्या घटाकर तीन कर दी गई।
इस दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम :
टेस्ट : ग्रीम स्मिथ, हाशिम अमला, जोहान बोथा, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविलियर्स, जीन पॉल डुमिनी, पॉल हैरिस, जैक्स कैलिस, रेयान मैक्लॉरेन, मोर्न मोर्कल, वायने पार्नेल, एल्वारो पीटरसन, एश्वेल प्रिंस, डेल स्टेन और लोनवाबो सोत्सोबे।
एकदिवसीय : ग्रीम स्मिथ, लूट्स बूट्समैन, जोहान बोथा, मार्क बाउचर, अब्राहम डिविलियर्स, जीन पॉल डुमिनी, हर्शेल गिब्स, जैक्स कैलिस, एल्बी मोर्कल, मोर्न मोर्कल, वायने पार्नेल, एल्वारो पीटरसन, डेल स्टेन, लोनवाबो सोत्सोबे और रूएल्फ वान डेर मर्व।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications