भारत सरकार द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एस.के. मेंडिरत्ता द्वारा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से जुड़े होने के कारण मैंडर की उपस्थिति पर सवाल खड़े किए जाने के बाद एफआईएच ने अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का निर्णय लिया था।
मेंडिरत्ता ने कहा था कि एचआई के चुनाव में उसके किसी अधिकारी या फिर आईओए से जुड़े किसी अधिकारी की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए क्योंकि इससे चुनाव के परिणाम प्रभावित होने का खतरा है। खेल मंत्रालय ने किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश को यह जिम्मेदारी सौंपने का मन बनाया था।
ओंदारजा इन चुनावों में एफआईएच के पर्यवेक्षक की भूमिका अदा करेंगे। ओंदारजा ने बुधवार को कहा कि मेंडिरत्ता के साथ हुई मुलाकात के बाद मैंडर इस काम में अपना सहयोग देने के लिए तैयार हो गए हैं।
ओंदारजा ने कहा कि सात फरवरी को होने वाले चुनावों की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में नामांकन हासिल किए जाने लगे हैं। उनके मुताबिक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख से जुड़ी जानकारी सभी संबंद्ध राज्य संघों को दे दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।