गंभीर ने लगाया सत्र का 8वां शतक
गंभीर ने 9 अक्टूबर, 2008 और 20 जनवरी, 2010 के बीच कुल 11 मैच खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 22 पारियों में आठ शतक और चार अर्धशतक निकले हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 206 रन रहा है। टेस्ट मैचों में यही उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
रन उगलते बल्ले के कारण ही गंभीर इस सत्र में विश्व के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज रहे और दो मौकों पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बल्लेबाजों के वरीयता क्रम में पहले स्थान पर पहुंचे। 2004 में अपना पहला टेस्ट खेलने वाले गंभीर ने अब तक कुल 10 शतक लगाए हैं, जिनमें से आठ पिछले डेढ़ साल में लगे हैं।
पिछली 22 पारियो में गंभीर ने 29, 67, 104, 206, 36, 19, 66, 179, 97, 72, 30 नाबाद, 16, 137, 23, 167 23, 167, 1, 114, 167, 23 और 116 रनों की पारियां खेली हैं। इसमें श्रीलंका, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो-दो और इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ एक-एक शतक शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications