अशरफुल भी आउट, बांग्लादेश ने बनाए 83 रन
स्थानीय जौहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में चौथे दिन के स्कोर दो विकेट पर 67 रनों से आगे खेलने उतरी बांग्लादेशी टीम को ईशांत शर्मा ने जल्द ही एक झटका दे दिया। उनकी गेंद पर अशरफुल 27 रनों के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। खबर लिखे जाने तक तमीम इकबाल 24 और रकीबुल हसन चार रन बनाकर नाबाद थे।
इससे पहले भारत की दूसरी पारी आठ विकेट पर 413 रन बनाकर घोषित कर दी थी। भारत की ओर से दूसरी पारी में गौतम गंभीर ने 116 और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 69 रनों कर पारी खेली थी। पहली पारी में एक रन की बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम ने मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 415 रनों को लक्ष्य रखा।
खेल के तीसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 242 रनों पर सिमट गई थी। भारत की ओर से जहीर और अमित मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिए थे। ईशांत और श्रीसंत ने दो-दो विकेट चटकाए थे। भारतीय टीम ने पहली पारी में 243 रन बनाए थे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 105 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications