Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश के 5 खिलाड़ी आउट, भोजनकाल तक बने 136 रन (लीड-1)

स्थानीय जौहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में चौथे दिन के स्कोर दो विकेट पर 67 रनों से आगे खेलने उतरी बांग्लादेशी टीम को ईशांत शर्मा ने जल्द ही एक झटका दे दिया। उनकी गेंद पर अशरफुल 27 रनों के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौट गए। अशरफुल के आउट होने के बाद रकीबुल हसन भी ईशांत का शिकार बन गए। वह 13 रनों के निजी स्कोर पगबाधा करार दिए गए।

मेजबान टीम को तमीम इकबाल के रूप में पांचवां झटका लगा। वह वीरेंद्र सहवाग की गेंद पर राहुल द्रविड़ हाथों लपक लिए गए। खेल के चौथे दिन ही बांग्लादेश को इमरुल कायेस (1) और शहरयार नफीस (21) रन बनाकर पेवेलियन लौट गए थे। पांचवें दिन भोजनकाल तक कप्तान सकीबुल हसन 21 और मुश्फिकुर रहीम एक रन बनाकर नाबाद थे।

इससे पहले भारत ने दूसरी पारी आठ विकेट पर 413 रन बनाकर घोषित कर दी। भारत की ओर से दूसरी पारी में गौतम गंभीर ने 116 और वी.वी.एस. लक्ष्मण ने 69 रन बनाए। पहली पारी में एक रन की बढ़त हासिल करने वाली भारतीय टीम ने मेजबान टीम के सामने जीत के लिए 415 रनों को लक्ष्य रखा।

खेल के तीसरे दिन बांग्लादेश की पहली पारी 242 रनों पर सिमट गई थी। भारत की ओर से जहीर और अमित मिश्रा ने तीन-तीन विकेट लिए थे। ईशांत और श्रीसंत ने दो-दो विकेट चटकाए थे। भारतीय टीम ने पहली पारी में 243 रन बनाए थे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 105 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+