क्लार्क और व्हाइट ने आस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया (लीड-2)
मेजबान टीम ने 37 रन के कुल योग पर ही अपने सलामी बल्लेबाजों-शेन वॉटसन (5) और शॉन मार्श (37) के विकेट गंवा दिए थे। वॉटसन को मोहम्मद आमेर ने आउट किया जबकि मार्श का विकेट मोहम्मद आसिफ के खाते में गया। वॉटसन का विकेट 16 रन के कुल योग पर गिरा।
इसके बाद कप्तान रिकी पोंटिग ने क्लार्क के साथ संभलकर खेलते हुए कुल योग को 84 तक पहुंचाया लेकिन पोंटिग 27 रन के व्यक्तिगत योग पर पेवेलियन लौट गए। पोंटिग ने 47 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया। उन्हें शाहिद अफरीदी ने आउट किया।
पोंटिंग के आउट होने के बाद क्लार्क और व्हाइट ने संभलकर खेलते हुए टीम का कुल योग खबर लिखे जाने तक तीन विकेट को नुकसान पर 160 रनों तक पहुंचा दिया था। क्लार्क ने अपनी 64 गेंदों की पारी में एक चौका लगाया था जबकि व्हाइट ने 45 गेंदों की तेज पारी के दौरान चार चौके और एक छक्का जड़ा था।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम निर्धारित 50 ओवरों में 274 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट ने सर्वाधिक 72 रन बनाए जबकि यूनुस खान ने 46 और अफरीदी ने 48 रनों का योगदान दिया।
बट्ट ने 81 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए। लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे यूनुस ने 74 गेंदों की अपनी संयमभरी पारी के दौरान सिर्फ एक चौका लगाया जबकि अफरीदी ने अपनी छवि के अनुरूप ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के जड़े।
इसके अलावा कामरान अमकल ने 34 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन जोड़े। उमर अकमल के बल्ले से 23 और शोएब मलिक के बल्ले से 28 रन निकले। कप्तान मोहम्मद यूसुफ सिर्फ तीन रन बना सके।
आस्ट्रेलिया की ओर से हरफनमौला खिलाड़ी वॉटसन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 36 रन देकर चार विकेट झटके जबकि क्लिंक मैके को तीन सफलता मिली। डगलस बोलिंगर भी दो विकेट हासिल करने में सफल रहे। पाकिस्तान का एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications