आस्ट्रेलियन ओपन : चौथे दौर में पहुंचे, रॉडिक, मरे और गोंजालेज
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मरे ने शुक्रवार को खेले गए तीसरे दौर के मुकाबले में फ्रांस के फ्लोरेंट सेरा को 7-5, 6-1, 6-4 से हराया जबकि 2007 में आस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल खेल चुके गोंजालेज ने कजाकिस्तान के यवगेनी कोरोलेव को कड़े संघर्ष के बाद 6-7(5), 6-3, 1-6, 6-3, 6-4 से माद दी।
रॉडिक को स्पेन के फेलिसियानो लोपेज के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा लेकिन बाकी के तीन सेट वह आसानी से अपने नाम करने में सफल रहे। रॉडिक ने यह मैच साढ़े तीन घंटे में 6-7(4), 6-4, 6-4, 7-6(3) से जीता।
महिला वर्ग में युक्रेन की एलोना बोंडारेंको ने आठवीं वरीय खिलाड़ी सर्बिया की जेलेना जानकोविक को 6-2, 6-3 से हराया। 2006 के बाद जानकोविक का आस्ट्रेलियन ओपन में यह सबसे खराब प्रदर्शन है।
लगभग दो वर्ष बाद टेनिस में वापसी करने वाली बेल्जियम की जस्टिन हेनिन भी जीत हासिल करने में सफल रहीं। हेनिन ने अपने अनुभव का प्रयोग करते हुए रूस की एलिसा क्लेबानोवा को तीन सेट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-2 से हराया। यह मैच ढाई घंटे तक चला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications