आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया और पेस जीते, सोमदेव-प्रकाश तथा भूपति की चुनौती समाप्त (लीड-2)

By Staff

सानिया और उनकी जोड़ीदार स्पेन की वर्जिनिया रुआनो पास्क्वेल शुक्रवार को मिली जीत के साथ महिलाओं के युगल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। सानिया-पास्क्वेल की 10वीं वरीय जोड़ी ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में स्विट्जरलैंड की तिमिया बैकसिंजस्की और इटली की तातियाना गारबिन की जोड़ी को 7-6, 6-3 से पराजित किया।

सानिया और पास्क्वेल ने पहले दौर में इंडोनेशिया की यायुक बासुकी और जापानी किमिको डेट क्रुमन को 6-4, 6-2 से हराया था। अगले दौर में सानिया और पास्क्वेल की भिड़ंत रूस की एलिसा क्लेबानोवा और इटली की फ्लाविया शियावोन की सातवीं वरीय जोड़ी से होगी।

दूसरी ओर, पेस मिश्रित युगल मुकाबले में अपनी जोड़ीदार जिंबाब्वे की कारा ब्लैक के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। पेस और ब्लैक ने पहले दौर में स्थानीय खिलाड़ी सोफी फग्र्यूसन और कार्सटेन बॉल को कड़े मुकाबले के बाद 7-5, 7-5 से हराया।

पेस अपने जोड़ीदार चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही के साथ पुरुषों के युगल मुकाबलों के भी दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं। 2009 में फ्रेंच और अमेरिकी ओपन का खिताब जीत चुकी इस जोड़ी ने चेक गणराज्य के लियोस फ्रींडेल और डेविड स्कॉट को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से पराजित किया था।

सोमदेव और प्रकाश को हालांकि शुक्रवार को हार का सामना करना पड़ा। पुरुषों के युगल वर्ग में उन्हें स्वीडन के सिमोन एस्पीलिन और आस्ट्रेलिया के पॉल हेनले की जोड़ी ने 6-1, 6-3 से हराया।

भारत के एक अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी महेश भूपति और सानिया की जोड़ी भी मिश्रित युगल वर्ग से बाहर हो गई है। सानिया और भूपति शुक्रवार को अपना पहले दौर का मैच नहीं खेल सके क्योंकि भूपति की कलाई में चोट थी।

भूपति ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें 10 दिनों तक आराम की सलाह दी है। सानिया के लिए यह एक झटका है क्योंकि वह एकल मुकाबलों से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। इस जोड़ी ने पिछले वर्ष यह खिताब जीता था।

भूपति के लिए यह और भी बड़ा नुकसान है क्योंकि आस्ट्रेलियन ओपन में उनकी चुनौती समाप्त हो चुकी है। अपने जोड़ीदार बेलारूस के मैक्स मिर्नी के साथ खेलते हुए महेश युगल मुकाबलों से गुरुवार को ही बाहर हो चुके हैं।

गुरुवार को मेलबर्न पार्क स्टेडियम में भूपति और बेलारूस के मैक्स मिर्नी की चौथी वरीय जोड़ी को युगल मुकाबलों के पहले दौर में जर्मनी के माइकल कोल्हमैन और फिनलैंड के जार्को नेमिनेन के हाथों 4-6, 4-6 से हार मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, January 22, 2010, 6:48 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+