सानिया और भूपति शुक्रवार को अपना पहले दौर का मैच नहीं खेल सके क्योंकि भूपति की कलाई में चोट थी। भूपति ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें 10 दिनों तक आराम की सलाह दी है।
सानिया के लिए यह एक झटका है क्योंकि वह एकल मुकाबलों से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। इस जोड़ी ने पिछले वर्ष यह खिताब जीता था। सानिया हालांकि युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में पहुंच चुकी हैं।
भूपति के लिए यह और भी बड़ा नुकसान है क्योंकि आस्ट्रेलियन ओपन में उनकी चुनौती समाप्त हो चुकी है। अपने जोड़ीदार बेलारूस के मैक्स मिर्नी के साथ खेलते हुए महेश युगल मुकाबलों से गुरुवार को ही बाहर हो चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।