Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंडर-19 विश्व कप : क्वार्टर फाइनल में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

भारत ने जहां ग्रुप-ए में दो जीत और एक बार के साथ चार अंक जुटाए हैं वहीं पाकिस्तान की टीम ने ग्रुप-डी में अपने तीनों मैच जीते हैं। उसके छह अंक हैं।

भारतीय टीम ने जहां तीन मैचों में 484 रन बनाए हैं और अपने खिलाफ 507 रन लुटाए हैं वहीं पाकिस्तान ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए 648 रन बनाए हैं जबकि उसके खिलाफ 606 रन बने हैं।

भारतीय टीम ने अपने पहले ग्रुप मुकाबले में अफगानिस्तान को हराया था। इसके बाद वह हांगकांग पर भी भारी पड़ी थी लेकिन उसे इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान ने अपने ग्रुप में पापुआ न्यू गुएना, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज को हराया है।

पाकिस्तानी टीम ग्रुप-डी में पहले स्थान पर रही जबकि भारत ने ग्रुप-ए में दूसरा स्थान हासिल किया। ग्रुप-ए में इंग्लैंड पहले स्थान पर रहा। दूसरी ओर, ग्रुप-डी में वेस्टइंडीज की टीम दो जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर रही।

ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले और आस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रहा जबकि ग्रुप-सी में न्यूजीलैंड ने पहला और श्रीलंका ने दूसरा स्थान हासिल किया।

शनिवार को खेले जाने वाले अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका तथा श्रीलंका और न्यूजीलैंड तथा आस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+