आईपीएल के फैसले में भारत सरकार का हाथ : मंत्री
आईपीएल के तीसरे संस्करण की नीलामी में पाकिस्तानी क्रिकेटरों की बोली न लगने के बाद पाकिस्तान में इसकी लेकर तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। पाकिस्तान के कई राजनेताओं का आरोप है कि साजिश के तहत पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बोली नहीं लगाई गई।
स्थानीय समाचार पत्र 'द नेशन' के अनुसार झाकरानी ने शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख एजाज बट्ट से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद झाकरानी ने कहा, "मैंने इस बारे में भारत के खेल मंत्री से बात की थी। उन्होंने इस पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि इस प्रकरण से भारत सरकार को कुछ लेना देना नहीं है।"
झाकरानी ने कहा कि पाक क्रिकेटरों को आईपीएल से बाहर रखने के पीछे भारत सरकार का हाथ था। उन्होंने पाकिस्तान के टेलीविजन चैनलों से कहा कि वे आईपीएल मैचों को प्रसारण न करें। उन्होंने कहा, "यह भारत को हमारा माकूल जवाब होगा।"
उधर, पीसीबी इस मामले को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से शिकायत करने का फैसला पहले ही कर चुकी है। पाकिस्तानी पक्ष का कहना है कि उनके खिलाड़ियों का माखौल उड़ा गया है। परंतु आईपीएल में शामिल फ्रेंचाइजी ने इसे पूरी तरह पेशेवर फैसला करार दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications