महिला खिलाड़ियों ने हॉकी इंडिया से मांगा लिखित आश्वासन
राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की इन खिलाड़ियों के रुख में शनिवार को भी कोई नरमी आई। तीसरे दिन भी उनके विरोध का सिलसिला जारी रहा। खिलाड़ियों की बांहों पर काली पट्टी यथावत बंधी हुई है। खिलाड़ियों का अभ्यास जारी है और उन्हें उम्मीद है कि एचआई उनकी बाजिव मांगों को मान लेगा और पुरुष हॉकी की तरह उन्हें भी महत्व देगा।
टीम की सदस्य ममता खरब ने आईएएनएस से बताया कि एचआई की ओर से उन्हें मौखिक आश्वासन मिला है कि चुनाव के बाद उनके बकाया देयकों का भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने हॉकी इंडिया से साफ कह दिया है कि वह अपने लेटर पैड अथवा किसी और दस्तावेज पर लिखित आश्वासन दे तभी उनका विरोध वापस होगा। म्हिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का कहना है कि उनके पिछले अनुभव अच्छे नहीं रहे हैं, लिहाजा उन्होंने लिखित आश्वासन मांगा है।
विद्रोह के रास्ते पर चल रही महिला खिलाड़ियों का कहना है कि तीन लाख रुपये प्रति खिलाड़ी बनता है, वह उन्हें हॉकी इंडिया से ही चाहिए। उनका विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक हॉकी इंडिया उनकी बकाया राशि का भुगतान नहीं करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications