बांग्लादेश के 8 बल्लेबाज पेवेलियन लौटे (लीड-3)
खबर लिखे जाने तक महमुदुल्लाह 63 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सैफुल इस्लाम ने खाता नहीं खोला था। भारत की ओर से तेज गेंदबाज जहीर खान और ईशांत शर्मा ने तीन-तीन सफलताएं हासिल की हैं जबकि प्रज्ञान ओझा के खाते में दो विकेट आए हैं।
बांग्लादेश टीम ने 13 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (0), इमरुक कायेस (0) और जुनैद सिद्दीकी (7) के विकेट गंवा दिए थे। तमीम को जहीर ने बोल्ड किया जबकि कायेस को ईशांत ने महेंद्र सिंह धौैनी के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया।
जुनैद का विकेट जहीर के खाते में गया। यह कैच भी धौनी ने ही लपका। इसके बाद मोहम्मद अशरफुल ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन प्रझान की गेंद पर वह भी आउट हो गए। अशरफुल का विकेट 44 रन के कुल योग पर गिरा। 39 रन बनाने वाले अशरफुल ने अपनी 31 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।
रकीबुल हसन (4) ने भी निराश किया लेकिन मुश्फिकुर रहीम ने अपने कप्तान के साथ कुछ वक्त विकेट पर बिताया। रहीम ने 61 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
रकीबुल का विकेट ईशांत ने लिया जबकि रहीम को ईशांत ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद मेजबान टीम ने अपने कप्तान सकीबुल हसन (34) और शहादस हुसैन (8) का भी विकेट गंवा दिया। सकीबुल ने 67 गेंदों पर चार चौके लगाए।
दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 113 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications