चुनाव टलने को लेकर गिल ने हॉकी इंडिया को दोषी ठहराया
गिल ने कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर एचआई अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफएचआई) से बात करने की सलाह दी है। संबंद्ध संघों को मान्यता नहीं दिए जाने के मुद्दे पर राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा चुनाव पर फिलहाल रोक लगाए जाने के कारण एचआई नई मुश्किलों से घिर गया है।
नई दिल्ली में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम को राष्ट्र को समर्पित करने के अवसर पर आयोजित समारोह में गिल ने कहा, "बांबे, मद्रास, बंगाल और कई अन्य हॉकी संघ 70-80 वर्षो से अस्तित्व में हैं। मैं मान नहीं सकता कि ये संघ संवैधानिक आधार पर नहीं चल रहे हैं। ऐसे में इन संघों को छोड़कर नई राष्ट्रीय संस्था बनाना उचित भी नहीं है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या विश्व कप से पहले एचआई के चुनाव हो जाएंगे? गिल ने कहा, "एफआईएच प्रमुख लिनाडरे नेगरे ने मुझसे कहा है कि उनकी दो मांगें हैं। वह पुरुषों और महिलाओं के लिए एकीकृत संस्था चाहते हैं। साथ ही वह 28 फरवरी से पहले किसी भी हालत में एचआई के चुनाव चाहते हैं।"
उल्लेखनीय है कि एचआई के चुनाव शनिवार को तीसरी बार टाल दिए गए। ये चुनाव सात फरवरी को होने थे लेकिन अब इनके समय रहते संपन्न होने पर सवालिया निशान लग गया है। इसके लिए अब तक किसी नई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications