इंग्लैंड फुटबाल टीम पर हमला कर सकता है अलकायदा
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली एक्सप्रेस' के मुताबिक इंग्लैंड सरकार को गुप्त सूचना मिली है कि इस वर्ष 11 जून से 11 जुलाई तक होने वाले विश्व कप के दौरान अलकायदा से जुड़ा आतंकी संगठन 'अल शबाब' इंग्लैंड के खिलाड़ियों को अपने निशाने पर ले सकता है।
इंग्लैंड को अपना पहला मैच अमेरिका के खिलाफ खेलना है और इसी मैच के दौरान या उससे पहले अल शबाब संगठन ने संभवत: दोनों टीमों को अपने निशाने पर लेने का फैसला किया है।
पत्र के मुताबिक गुप्तचर रिपोर्ट में कहा गया है कि अपनी टीम का खेल देखने इंग्लैंड के कम से कम 25 हजार प्रशंसक भी दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे और इस कारण हमले की इस आशंका को गंभीरता से लिया जा रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "ऐसी खबर है कि इंग्लैंड टीम को निशाने पर लेने के मकसद के साथ आतंकी संगठन अल शबाब के लोग दक्षिण अफ्रीका में प्रवेश कर चुके हैं। यह संगठन खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रशंसकों और यहां तक कि स्टेडियमों को भी अपने निशाने पर ले सकता है।"
अल शबाब के आतंकवादियों को अलकायदा ने अफगानिस्तान में प्रशिक्षित किया है। यह संगठन नए वर्ष के अवसर पर डेनमार्क के काटरूनिस्ट कुर्त वेस्टरगार्ड पर हमले की जिम्मेदारी ले चुका है। इस हमले में एक सोमालियाई युवक शामिल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications