सम्मिलित प्रयास से दूसरे टेस्ट में भारत की पकड़ मजबूत (राउंडअप)
चटगांव टेस्ट में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर 38 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 26 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 40 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 41 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने 13 ओवर तक बल्लेबाजी की है। पहली पारी तुलना में भारतीय टीम अब भी 164 रन पीछे है लेकिन उसके लिए संतोष की बात यह है कि उसके सभी विकेट सुरक्षित हैं।
मैच का दूूसरा दिन भारत के लिहाद से काफी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि शुरुआती 13 ओवरों में उन्होंने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि वह बड़ी पारी खेलने के मूड में हैं। गंभीर का टिके रहना भारत के लिए इसलिए भी जरूरी होगा क्योंकि स्कोर के बढ़ने के साथ-साथ गंभीर अपने करियर के लगातार छठे शतक की ओर बढ़ते जाएंगे। शतक लगाने की स्थिति में गंभीर लगातार छह शतक लगाने के मामले में सर डॉन ब्रैडमैन की बराबरी कर लेंगे।
इससे पहले, तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, अनुभवी जहीन खान और स्पिनर प्रज्ञान ओझा की अच्छी गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर समट दी। आठवें क्रम पर खेलने वाले बांग्लादेश के बल्लेबाज महमुदुल्लाह बेशक शतक से चूक गए लेकिन उन्होंने अपनी टीम को एक लिहाज से सम्मानजनक योग तक पहुंचा दिया।
महमुदुल्लाह के नाबाद 96 रनों की बदौलत मेजबान टीम अपनी पहली पारी में 233 रन बनाने में सफल रही। महमुदुल्लाह ने अपनी 156 गेंदों की पारी में 13 चौके लगाए। इसके अलावा मोहम्मद अशरफुल ने 39, कप्तान सकीबुल हसन ने 34 और मुश्फिकुर रहीम ने 30 रनों का योगदान दिया। मेजबान टीम ने 73.5 ओवरों तक बल्लेबाजी की।
भारत की ओर से ईशांत ने चार विकेट झटके जबकि जहीर को तीन सफलताएं मिलीं। चटगांव टेस्ट में गेंद और बल्ले के साथ प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले अमित मिश्रा के स्थान पर टीम में जगह पाने वाले ओझा भी दो विकेट झटकने में सफल रहे। हरभजन सिंह ने एक विकेट हासिल किया।
बांग्लादेश टीम ने 13 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल (0), इमरुक कायेस (0) और जुनैद सिद्दीकी (7) के विकेट गंवा दिए थे। तमीम को जहीर ने बोल्ड किया जबकि कायेस को ईशांत ने महेंद्र सिंह धौैनी के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया।
जुनैद का विकेट जहीर के खाते में गया। यह कैच भी धौनी ने ही लपका। इसके बाद मोहम्मद अशरफुल ने कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन प्रझान की गेंद पर वह भी आउट हो गए। अशरफुल का विकेट 44 रन के कुल योग पर गिरा। 39 रन बनाने वाले अशरफुल ने अपनी 31 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए।
रकीबुल हसन (4) ने भी निराश किया लेकिन मुश्फिकुर रहीम ने अपने कप्तान के साथ कुछ वक्त विकेट पर बिताया। रहीम ने 61 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 30 रन बनाए। रकीबुल का विकेट ईशांत ने लिया जबकि रहीम को ईशांत ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद मेजबान टीम ने अपने कप्तान सकीबुल हसन (34) और शहादत हुसैन (8) का भी विकेट गंवा दिया।
सकीबुल ने 67 गेंदों पर चार चौके लगाए। इसके बाद महमुदुल्लाह ने सैफुल इस्लाम (9)के साथ नौवें विकेट के लिए 58 रन जोड़कर अपनी टीम को 200 रनों के पार पहुंचाया। सैफुल का विकेट 213 रन पर गिरा। उन्होंने ररुबेल हुसैन (4) के साथ भी दसवें विकेट के लिए 20 रन जोड़े।
इस मैच में भारत की ओर से कप्तान धौनी और हरभजन की वापसी हुई। दोनों खिलाड़ी अस्वस्थ होने के कारण चटगांव टेस्ट में नहीं खेल सके थे। दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 113 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications