आस्ट्रेलियन ओपन : पोटरो की छुट्टी, हेनिन क्वार्टर फाइनल में (लीड-1)
रविवार को खेले गए चौथे दौर के मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सेलिक ने पोटरो को 5-7, 6-4, 7-5, 5-7, 6-3 से पराजित किया। पुरुषों के एकल वर्ग में यह अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर है।
उधर, विश्व के दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और चौथे वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के खिलाड़ी एंडी मरे एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगे।
प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन नडाल ने जहां क्रोएशिया के इवो कार्लोविक को कड़े संघर्ष के बाद 6-4, 4-6, 6-4, 6-4 से हराया वहीं मरे ने अमेरिका के जॉन इश्नर को 7-6 (4), 6-3, 6-2 से मात दी।
मरे पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। दो घंटे तक चले मुकाबले के दौरान मरे ने इश्नर के खिलाफ 14 एस और 59 विनर्स लगाए।
महिला वर्ग में रूस की नादिया पेत्रोवा ने तीसरी वरीयता प्राप्त अपने ही देश की स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा को 6-3, 3-6, 6-1 से पराजित किया।
पेत्रोवा ने एक दिन पहले आस्ट्रेलियन ओपन विजेता रह चुकीं बेल्जियम की खिलाड़ी किम क्लाइस्टर्स को हराया था। एक अन्य मुकाबले में चीन की झेंग जेई ने युक्रेन की एलोना बोंडारेंको को 7-6(5), 6-4 से हराया।
दो वर्ष के अंतराल के बाद टेनिस जगत में वापसी करने वाली बेल्जियम की खिलाड़ी जेस्टिन हेनिन ने भी शानदार जीत के साथ अपना सफर जारी रखा है।
हेनिन ने बेल्जियम की यानिना विकमायेर को 7-6, 1-6, 6-3 से हराया। इस जीत के साथ हेनिन अंतिम-8 दौर में पहुंच गई हैं। अगले दौर में उनकी भिड़ंत पेत्रोवा के साथ होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications