कायाकल्प के बाद नेशनल स्टेडियम राष्ट्र को समर्पित
नेशनल स्टेडियम को 28 फरवरी से 13 मार्च तक नई दिल्ली में होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां इस वर्ष अक्टूबर में राष्ट्रमंडल खेलों के अंतर्गत हॉकी मैच भी खेले जाएंगे।
इस स्टेडियम के कायाकल्प में 262 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह 36 एकड़ में फैला है और यहां तीन सिंथेटिक पिच हैं। इनमें से दो अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं जबकि एक पर अभ्यास होगा।
नई सिंथेटिक पिचों पर अत्याधुनिक पॉलीग्रास टर्फ बिछाया गया है और इनमें फव्वारे के जरिए पानी छिड़कने की भी व्यवस्था है। इस स्टेडियम में 16,200 लोग बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
मुख्य दीर्घा से बाहर स्थित दूसरी पिच के चारों ओर 900 लोग बैठ सकेंगे। इसके अलावा यहां 1600 अस्थाई सीटों की भी व्यवस्था की जा सकेगी।
इस स्टेडियम का निर्माण 1933 में एक एंपी-थिएटर के तौर पर किया गया था। 1951 और 1982 में नई दिल्ली में हुए एशियाई खेलों के मद्देनजर इसमें जरूरी निर्माण कार्य किए गए थे और तब से लेकर आज तक यह देश का अग्रणी हॉकी आयोजन स्थल बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications