Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंडर-19 विश्व कप : पांचवें स्थान पर रहा भारत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 49.2 ओवरों में 176 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान अशोक मनेरिया ने 35 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया। इसके अलावा जयदेव उनादकत को भी दो विकेट मिले।

इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्वाधिक 78 रन बनाए। बटलर ने अपना 125 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए। अतीक जावेद के बल्ले से भी 34 रन निकले।

इसके अलावा इंग्लैंड का कोई और बल्लेबाज भारतीय खिलाड़ियों की अनुशासित गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण के आगे नहीं टिक सका। इंग्लैंड के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके।

जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम ने 36.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज अक्षत रेड्डी ने सर्वाधिक 94 रन बनाए जबकि मयंक अग्रवाल ने 28 और राहुल कन्नौर ने 22 रनों का योगदान दिया।

रेड्डी ने अपनी 116 गेंदों की तेज पारी के दौरान नौ चौके और दो छक्के लगाए। मंदीप सिंह 21 और कप्तान मनेरिया एक रन बनाकर नाबाद लौटे। अपना पहला मैच खेल रहे रेड्डी को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+