अंडर-19 विश्व कप : वेस्टइंडीज को हराकर पाकिस्तान फाइनल में
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट ने सर्वाधिक 85 रनों का योगदान दिया जबकि शेन डॉवरिच ने 55 और कप्तान आंद्रे केरे ने 41 रन बनाए।
क्रेग ने अपनी 116 गेंदों की पारी के दौरान छह चौके लगाए जबकि डॉवरिच ने 49 गेंदों की तूफानी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। केरे ने भी 79 गेंदों पर पांच चौके लगाए।
पाकिस्तान की ओर से सलमान भट्टी और रजा हसन ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा बाबर आजम और उस्मान कादिर को भी एक-एक विकेट मिला।
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 48.3 ओवरों में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हम्मद आजम 92 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि रमीज अजीज ने 39 और एहसान अली ने 28 रन बनाए।
आजम ने अपनी 93 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए। पाकिस्तानी टीम भारत को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच 27 जनवरी को खेला जाना है। खिताबी मुकाबला 30 जनवरी को होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications