भारत ने दूसरे दिन के स्कोर पांच विकेट पर 459 रनों से आगे खेलना शुरू किया। मंगलवार को पहले विकेट के रूप में जहीर खान शून्य रन पर शरफुल इस्लाम की गेंद पर शहादत हुसैन को कैच दे बैठे। ईशांत शर्मा भी 13 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे दिन भारत ने 30.1 ओवरों में 85 रन बनाए।
भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के शतकों की सहायता से पांच विकेट पर 459 रन बनाए थे। द्रविड़ को शहादत हुसैन की एक गेंद से जबड़े में चोट लगने के कारण मैदान से हटना पड़ा। बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।