Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल नीलामी को 'माफ करना और भूलना' चाहते हैं अफरीदी

मंगलवार को क्रिकेट वेबसाइट 'पाकपैशन डॉट नेट' पर लंदन से भेजे बयान में अफरीदी ने कहा कि नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ जैसा व्यवहार हुआ उससे उन्हें गहरा दुख पहुंचा और वह गुस्से में हैं लेकिन उनकी इच्छा मामले को बंद करने की है।

अफरीदी ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान की मीडिया में आईपीएल नीलामी की काफी चर्चा हुई है। मेरे विचार से इस मामले को बंद करना होगा।"

अफरीदी ने भारत के टाइम्स ऑफ इंडिया और पाकिस्तान के द जंग ग्रुप द्वारा चलाई जा रही परियोजना 'अमन की आशा' की उल्लेख करते हुए कहा, "खेल का उपयोग दो महान देशों के बीच शांति लाने के लिए होना चाहिए न कि उनके बीच दरार पैदा करने के लिए।"

अफरीदी ने कहा कि यदि उनको फिर भारत में खेलने के लिए बुलाया गया तो वह खुशी से ऐसा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+